
Computer Features: पिछले आलेख में हमने कंप्यूटर के बारे में थोड़ी चर्चा की। लेकिन यदि आप कंप्यूटर खरीदना चाहते हैं तो उसके बारे में गहराई से समझना होगा। क्योंकि आपको उन्हीं डिवाइसों को खरीदना चाहिए, जिनकी वास्तव में जरूरत है। आज इसी को समझेंगे।
Computer Features: किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
इंफोपोस्ट डेस्क
Computer Features: यह जानना जरूरी है कि एक नया कंप्यूटर खरीदने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? क्योंकि जिसे कंप्यूटर कंपोनेंट और डिवाइसों के बारे में ठीक से जानकारी होती है, वही अच्छी खरीददारी कर सकता है। क्योंकि मार्केट में कंप्यूटर 20 हजार रुपये का भी मिल जाता है और उसकी कीमत दो लाख रुपये तक भी होती है।
ऐसे में सवाल उठता है कि कंप्यूटर पर कितना खर्च किया जाए जिससे कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा किया जा सके? इसके साथ ही आपको यह भी समझना होगा कि कंप्यूटर मार्केट में फ्रॉड कितना हो रहा है। उदाहरण के लिए आप डेल कंपनी का आई 3 कंप्यूटर खरीदने जाएंगे तो उसका दाम 40 हजार रुपये बताया जाएगा। वहीं, दूसरी मार्केट में लोग वही कंप्यूट 12 से 15 हजार रुपये में देने को तैयार हो जाएंगे।
कंप्यूटर असेंबल कराएं या ब्रांडेड खरीदें?
आमतौर पर कंप्यूटर दो तरीके से खरीदा जाता है। पहला उसके अलग अलग कंपोनेंट को खरीद कर उन्हें असेंबल करा लिया जाता है तो दूसरा किसी ब्रांडेड कंपनी का बना बनाया कंप्यूटर खरीद लिया जाता है। तो कौन सा तरीका ज्यादा अच्छा है? बताया जाता है कि सामान्य जरूरतों के लिए कंप्यूटर को असेंबल कराना ज्यादा अच्छा होता है। क्योंकि उससे आपको वही सामान खरीदना पड़ता है, जिसकी आपको वास्तव में जरूरत है। इससे फालतू का खर्च बच जाता है और कंप्यूटर सस्ता पड़ता है।
उदाहरण के लिए मान लीजिए आपको गेमिंग कंप्यूटर चाहिए। तो उसके लिए ग्राफिक कार्ड की जरूरत होती है। लेकिन ब्रांडेड कंप्यूटर में इस जरूरत के मुताबिक ग्राफिक कार्ड उपलब्ध नहीं होता। इसलिए उसे अलग से खरीदना पड़ता है। उससे कंप्यूटर का खर्च बढ़ जाता है। जाहिर है कि असेंबल कराने पर कंप्यूटर में वे सारी सुविधाएं कम खर्च में मिल जाती हैं, जिनकी आपको वास्तव में जरूरत है। कुल मिला कर जो ब्रांडेड कंप्यूटर आपको 60 हजार रुपये में मिलेगा, वही असेंबल कराने पर मात्र 20 हजार रुपये में मिल जाएगा।
कंप्यूटर खरीदते समय अपनी जरूरतों को कैसे समझें?
जब जरूरतों की बात आती है तो उसके लिए कंफीग्रेशन को समझना जरूरी हो जाता है। मान लीजिए कि आप एक आफिस यूजर हैं। तो आमतौर पर आफिस में एमएस वर्ड, एक्सेल और पावर प्वाइंट सॉफ्टवेयर की जरूरत होती है। इन सॉफ्टवेयर को चलाने के लिए ग्राफिक कार्ड की कोई जरूरत नहीं होती। ऐसे में ग्राफिक कार्ड वाला कंप्यूटर लेना फिजूलखर्ची ही है। लेकिन यदि आपको आफिस में एनीमेशन बनाना पड़ता है तो उसके लिए ग्राफिक कार्ड खरीदना जरूरी हो जाता है।
आफिस की सामान्य जरूरतों को ड्यूल कोर प्रोसेसर से पूरा किया जा सकता है। रैम भी चार से आठ जीबी पर्याप्त होती है। हार्ड डिस्क लेना हो तो उसके लिए एसएसडी हार्ड डिस्क का चुनाव करना चाहिए। भले ही उसमें स्पेस कम क्यों न हो। एचडीडी हार्ड डिस्क कभी नहीं लेनी चाहिए। डाटा स्टोरेज की जरूरत हो तो एचडीडी हार्ड डिस्क ले सकते हैं। असेंबल करने वाले यदि कहें कि जेब्रानिक्स का मदरबोर्ड ले लीजिए तो उनकी बात कभी न मानें। आपको गेगाबाइट की ही हार्ड डिस्क लेनी चाहिए। इस कंफीग्रेशन का कंप्यूटर 10 से 12 हजार रुपये में तैयार हो जाएगा।
सावधान! प्रोसेसर के नाम पर होती है ठगी
Computer Features: अगर आपको ग्राफिक डिजाइन बनानी है या वीडियो एडिटिंग करनी है अथवा एनीमेशन का काम है तो एक अपग्रेड प्रोसेसर खरीदना होगा। उसके लिए शुरुआत आई3 प्रोसेसर से होती है। मार्केट में आई5, आई7 आदि प्रोसेसर उपलब्ध हैं। लेकिन ऐसे प्रोसेसर को खरीदते समय जनरेशन का ध्यान रखना पड़ता है। उदाहरण के लिए आई3 प्रोसेसर की कई जनरेशन आती हैं। पहली जनरेशन के मुकाबले दसवीं जनरेशन कई गुना अधिक फास्ट होती है। इसलिए उसे खरीदते समय यह पूछना न भूलें कि प्रोसेसर किस जनरेशन का है।
इस प्रकार बेसिक यूज के लिए कंप्यूटर खरीद रहे हैं तो थोड़ी सी समझदारी दिखाने पर आपके हजारों रुपये बच जाएंगे। ग्राफिक कार्ड के साथ कंप्यूटर खरीद रहे हैं तो आई3 प्रोसेसर से आपकी शुरुआती जरूरतें पूरी हो जाएंगी। कंप्यूटर के कंपोनेंट में ठीक कंबीनेशन का होना जरूरी है। इसलिए कंबीनेशन को समझ कर ही कंप्यूटर खरीदें। यदि आप एडवांस कंप्यूटर के बारे में भी जानना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में प्रश्न जरूर पूछ सकते हैं। उसके आधार पर हम अगला आलेख उपलब्ध कराएंगे।
1 thought on “Computer Features: पहले समझें, फिर खरीदें कंप्यूटर”