December 10, 2023
Desktop vs Laptop

Desktop vs Laptop: आपको आफिस का काम करना होता है और आपको आफिस के काम से बार बार शहर से बाहर भी जाना होता है तो आपके लिए लैपटॉप ही एकमात्र विकल्प है। लेकिन अब पोर्टेबल कंप्यूटर भी आने लगे हैं। आप गूगल डॉक्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Desktop vs Laptop: कंप्यूटर का कोई विकल्प नहीं

इंफोपोस्ट डेस्क


Desktop vs Laptop: कंप्यूटर या लैपटॉप? यह एक ऐसा प्रश्न है, जो आपको हमेशा उलझा कर रखता है। सुविधाओं की बात करें तो कंप्यूटर का कोई विकल्प नहीं हो सकता। कंप्यूटर को जहां आप तरह तरह से कस्टमाइज कर सकते हैं तो लैपटॉप में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होती।

स्क्रीन साइज की बात हो या ग्राफिक्स कार्ड की, कंप्यूटर में आप सब कुछ बदल सकते हैं। कंप्यूटर को आप अपनी जरूरत के हिसाब से असेंबल भी करा सकते हैं। लेकिन लैपटॉप में कंपनी सारे कंपोनेंट साथ में देती है और उन सबका चार्ज भी करती है। जाहिर है कि यह डिवाइस महंगी पड़ती है।

फिर भी जा सकते हैं कंप्यूटर के साथ

आज कल ऐसे ऐसे स्मार्ट फोन आ रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आफिस के बहुत सारे काम किए जा सकते हैं। इस वजह से लैपटॉप की उपयोगिता लगातार घट रही है। गूगल डॉक्स ने तो ट्रेवल करने वालों के लिए काम और भी आसान कर दिया है। गूगल डॉक्स पर हम अलग से आलेख प्रकाशित करेंगे।

आप तो जानते ही हैं कि स्लिम वाला मॉनीटर हर जगह उपलब्ध होता है। इस स्थिति में आप मिनी कंप्यूटर कैरी कर सकते हैं। यह कंप्यूटर इतना छोटा होता है कि आप की जेब में आसानी से आ सकता है। इस पर भी हम आलेख प्रकाशित करेंगे।

टॉप लेबल पर होती है कंप्यूटर की परफारमेंस

परफारमेंस के मामले में कंप्यूटर का कोई जवाब नहीं। यही नहीं, इसकी परफारमेंस भविष्य में बढ़ाई जा सकती है। लैपटॉप के मामले में यह संभव ही नहीं है।

वैसे, ब्रांडेड कंपनियों के जो लैपटॉप आते हैं, उनकी भी परफारमेंस काफी अच्छी होती है। लेकिन वे बहुत महंगे होते हैं। उन्हें खरीद पाना आम आदमी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। फिर भी आप अपनी परिस्थितियों के अनुसार कंप्यूटर या लैपटॉप का चुनाव कर सकते हैं।

1 thought on “Desktop vs Laptop: डेस्कटॉप खरीदें या लैपटॉप?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | ChromeNews by AF themes.