
Types of Geysers: दीपावली के समापन अवसर पर ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में नहाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है। लेकिन नहाना तो है। आराम से नहाने के लिए गरम पानी चाहिए और उसके लिए गीजर। इसलिए आज हम गीजर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। हम यह समझने की कोशिश करेंगे कि किस परिवार के लिए कौन सा गीजर उपयोगी रहेगा।
Types of Geysers: इंस्टेंट गीजर या स्टोरेज गीजर
इंफोपोस्ट डेस्क
Types of Geysers: काफी लोग इंस्टेंट गीजर और इलेक्ट्रिक गीजर को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। इसलिए पहले हम आपको आसान भाषा में बताने जा रहे हैं कि दोनों में क्या अंतर है। इलेक्ट्रिक गीजर बिजली से काम करता है। इसका प्रयोग पानी को गर्म करने के लिए किया जाता है। एक गीजर के तौर पर इलेक्ट्रिक गीजर का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। खासकर ऐसी जगह पर जहां लाइट की समस्या नहीं है। यह रख रखाव के मामले में काफी अच्छा होता है।
इलेक्ट्रिक गीजर दो प्रकार के होते हैं। इलेक्ट्रिक स्टोरेज गीजर और इलेक्ट्रिक इंस्टेंट गीजर। अपनी जरूरत के अनुसार इसका उपयोग किया जाता है। आपको बताते हैं कि दोनों गीजर में फर्क क्या होता है। जो इंस्टेंट वॉटर हीटर गीजर होते हैं, उनमें पानी स्टोर करने की जरूरत नहीं होती है। जैसे ही आप गीजर चलाकर पानी निकालना शुरू करते हैं तो कुछ ही सेकेंड के बाद गर्म पानी आना शुरू कर देता है।
वॉटर स्टोरेज वाले गीजर में पहले पानी स्टोर होता है और वो पानी फिर गर्म होता है। इसके बाद आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक टंकी की तरह होता है और यह जिस तरह हम रॉड से पानी गर्म करते हैं, वैसे ही पानी गरम करता है। बस इसमें पानी ऑटोमैटिक भर जाता है और गर्म हो जाता है। इसलिए पानी गर्म होने में टाइम लगता है और एक बार फिर पानी भरने के बाद दूसरी बार पानी का इस्तेमाल करने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
आपके लिए कौन सा गीजर ठीक रहेगा?
अगर टाइम के हिसाब से देखें तो इंस्टेंट गीजर में पानी स्टोर नहीं करना पड़ता। इस वजह से तुरंत गर्म पानी मिलना शुरू हो जाता है। वहीं स्टोरेज गीजर में गर्म पानी के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। इंस्टेंट गीजर में कुछ ही सेकेंड में गर्म पानी मिल जाता है, जबकि सामान्य गीजर में 5-10 मिनट इंतजार करना होता है।
इंस्टेंट गीजर छोटे होते हैं और काफी कम जगह घेरते हैं। स्टोरेज वाले गीजर को काफी जगह चाहिए। इसलिए कई बार छोटे बाथरूम में इसे लगाने में दिक्कत होती है। लेकिन इंस्टेंट गीजर में पानी स्टोर करने की व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में यदि पानी का इस्तेमाल ज्यादा है तो स्टोरेज वाला गीजर आपके लिए ठीक रहेगा। वॉटर स्टोरेज गीजर में एक वॉटर टैंक होता है। इसमें पानी भर जाता है तो एक टाइम बाद इसमें दिक्कत होना शुरू हो जाती है। इंस्टेंट गीजर में ऐसा कुछ नहीं होता। इसलिए लाइफ के हिसाब से इंस्टेंट गीजर अच्छा होता है।
इंस्टेंट गीजर काफी छोटे होते हैं और इन्हें ज्यादा देर तक चलाना भी नहीं पड़ता। इसलिए इससे बिजली की बचत होती है। कीमत की बात करें तो इंस्टेंट गीजर की कीमत नॉर्मल गीजर के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। अगर आप एक बार ज्यादा पैसे नहीं खर्च कर सकते तो कई मामले में इंस्टेट गीजर आपके लिए फायदेमंद और उपयोगी होता है।
किसे लेना चाहिए गैस गीजर?
Types of Geysers: यदि आपके क्षेत्र में नियमित रूप से बिजली नहीं आती तो इलेक्ट्रिक गीजर आपके किसी काम का नहीं है। काफी लोग गैस गीजर और इलेक्ट्रिक गीजर को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। इसलिए हम आपको आसान भाषा में बताते हैं कि दोनों में अंतर क्या है। इलेक्ट्रिक गीजर में कॉपर की क्वाइल यानी कुंडली का प्रयोग होता है, जो इलेक्ट्रिसिटी को ऊष्मीय ऊर्जा में बदल कर पानी को गर्म करती है।
गैस गीजर से पानी को गर्म करने के लिए घरेलू गैस यानी एलपीजी का प्रयोग किया जाता है। गैस गीजर से आप तुरंत गर्म पानी लेना शुरू कर सकते हैं। गैस गीजर के लिए बेहतर वेंटिलेशन वाला बाथरूम होना जरूरी है। ये भी दो प्रकार के होते हैं, इंस्टेंट गैस गीजर और स्टोरेज गैस गीजर। जिन्हें गर्म पानी के स्टोरेज की जरूरत नहीं होती, उनके लिए इंस्टेंट गीजर का विकल्प बेहतर है। स्टोरेज गीजर की जरूरत ज्यादातर बड़े परिवारों में होती है।