
Air Strike: स्वागत है आपका। आज से हम नया कॉलम शुरू कर रहे हैं—कहते हैं लोग। इसके तहत हम अपने निजी स्रोतों से आपके लिए उपयोगी और तथ्यपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा हम तमाम विषयों पर लोगों के तर्कसंगत विचार भी साझा करेंगे। आप भी इस कॉलम के लिए सहयोग कर सकते हैं। तो शुरू करते हैं।
Air Strike: प्रमाण के तौर पर फ़ोटो और वीडियो भी जारी
कहते हैं लोग
बीजापुर। Air Strike: माओवादियों पर पहली बार एयर स्ट्राइक के जरिये हमला हुआ है। यह जानकारी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के प्रवक्ता विकल्प ने प्रेस नोट जारी कर दी है।
प्रेस नोट के साथ ही प्रमाण के तौर पर फ़ोटो और वीडियो भी किया जारी किया गया है।माओवादियों का आरोप है कि पुलिस ने 19 अप्रैल को माओवादियों पर 12 बम गिरा दिए।
लेकिन इस ड्रोन हमले से पहले ही माओवादियों ने जगह बदल दी थी। इसलिए उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचा। माओवादियों के मुताबिक, ड्रोन हमला पामेड़ थानाक्षेत्र के बोत्तालंका और पाला गुडेम गांव में हुआ।
निःशुल्क ऑक्सीजन सेवा का शुभारम्भ
खाटू श्याम परिवार मंडल की ओर से निःशुल्क ऑक्सीजन सेवा का शुभारम्भ पिछले 19 अप्रैल को किया गया। जिसके अंतर्गत जिसे भी ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता होगी, उसे खाटू श्याम परिवार निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराएगा। ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
संजय दत्त बंसल “डॉलर” 9259038724। आशीष नागर 9411046525। गोपाल उपाध्याय 8077166805। धीरज अग्रवाल 9927433690। ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए 5000 रुपये जमा करना होगा। जो कि सिलेंडर वापस करने के साथ ही वापस कर दिया जाएगा।
महामारी पर भारी जानकारी
यदि आपका आक्सीजन लेबल कम है। और उस समय आप तुरंत अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं या बेड अथवा आक्सीजन उपलब्ध नहीं है। ऐसे घबराएं नहीं। आप इन होम्योपैथिक दवाओं को आजमा सकते हैं जो ऑक्सीजन लेवल तुरंत बढ़ाती हैं। Aspidosperma Q और Carbo veg 200।
यह दवाई लंग्स के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी। इसके इसके साथ ही गहरी सांस लें और भाप का भी सेवन करें। पेट के बल लेटें। इन सब से भी ऑक्सीजन लेवल बढ़ेगा। लेकिन फिर भी दिक्कत है तो अस्पताल जरूर जाएं। पैनिक होने की जरूरत नहीं है।
डॉ प्रीति सक्सेना—9826098568