इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। annapurna rasoi in motihari:
जरूरतमंदों गरीबों असहायों को लगातार प्रत्येक सप्ताह निशुल्क भोजन कराने में 86 सप्ताह पूरे कर लिए मिशन अणपूर्णा रसोई।
शनिवार को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर 86 वां आयोजन गरीबों टेंपो चालक रिक्शा चालक रोजमर्रा की मजदूरी करने वाले मजदूर यात्रियों जरूरतमंदों के बीच भरपेट निशुल्क भोजन वितरण करते हुए मिशन अन्नपूर्णा रसोई के संचालक सामाजिक कार्यकर्ता राम भजन ने कहा कि जनसेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।
गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। यह सेवा कार्य करने से संस्था के सभी सदस्यों ने इस जरूरतमंदों असहायों गरीब लोगों की आत्मा को तृप्त कर उनकी एक समय का भोजन की समस्या को दूर कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति में कहा गया है, सेवा परमो धर्मा।
गरीबों की सेवा के लिए तत्पर
annapurna rasoi in motihari: सीतादेवी ओकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संस्थापक विनोद जालान ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं। मजा तो तब है जब गरीब व असहायों की कुछ सेवा की जाए। जालान ने कहा कि हमारा संगठन गरीबों की मदद के लिए सदैव तत्पर है। यह सेवा आगे भी चलता रहेगा।
जनवरी 22 में हुआ था शुभारंभ
annapurna rasoi in motihari: अन्नपूर्णा रसोई के सेवक विक्की कुमार ने बताया कि देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद और सीता देवी ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वधान में निशुल्क भोजन कराने की सेवाभावी कार्य 14 जनवरी 2022 को मकर संक्रांति को शुभारंभ किया गया था। मौके पर आश्रम अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा, राजेंद्र जालान, अमन कुमार, रविंद्र कुमार, गुड्डू कुमार उपस्थित रहे।