Beyond Three: बियोंड थ्री के संस्थापक स्वामी आनंद ने लोगों को डायिड चार्ट के बारे में जानकारी दी और उसका पालन करने का अनुरोध किया। वह नोएडा के सेक्टर 82 स्थित एल तिकोना पार्क में योग कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे।
Beyond Three: स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए योग बहुत जरूरी: स्वामी आनंद
इंफोपोस्ट न्यूज
नोएडा। Beyond Three: सेक्टर 82 स्थित एल तिकोना पार्क में बियोंड थ्री के संस्थापक स्वामी आनंद के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी जी ने कहा कि स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए योग बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा, हमारी संस्था के प्रशिक्षित गुरुओं के संरक्षण में योग करने से कई असाध्य रोगों से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए आप सभी वियोंड थ्री से जुड़ें और अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें। उन्होंने लोगों को डायिड चार्ट के बारे में जानकारी दी और उसका पालन करने का अनुरोध किया।
नोएडा 47 पार्क के सीनियर प्रकृति संवर्धक सुरिंदर चौहान, प्रकृति संवर्धक राम भजन, बियोंड थ्री के मैनेजमेंट सदस्य ए.के. सिंह, विजय कुमार और आशीष ने नव निर्मित पार्क में बियोंड थ्री की टेकनीक के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने इसके फायदे के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।
बियोंड थ्री की कार्य योजनाओं पर भी चर्चा
नये लोगो ने इस तकनीक से होने वाले अपने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे उन्हें फर्क महसूस हुआ पहले और अब में। आगे की योजनाओं के बारे में बियोंड थ्री की कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मैनेजमेंट और विचारों के सिलसिले में संस्था को आगे बढ़ाने के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर सभी लोगों को पार्क में आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
संजय पांडेय, गोरे लाल, सीएल तिवारी, देव मणि शुक्ल (पत्रकार), रमेश चंद्र शर्मा, दीपक तिवारी, प्रियंका, प्रमोद तिवारी, शिव व्रत तिवारी, विष्णु शर्मा, सुबोध तिवारी, रवि राघव, विजय कुमार, आलोक कुमार तिवारी, अरविंद परिहार, धर्मेंद्र सिंह, हरि शंकर सिंह, उत्तम चंद्रा, अंगद सिंह तोमर, संगम प्रसाद मिश्र, प्रमोद यादव, हंस मणि शुक्ल, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, कमल पात्रा, मुकेश रावत, छोटे लाल, हंस मणि शुक्ल, सर्वेश तिवारी, रंजीत पटेल, आरपी सिंह, विवेक कुमार, अभिषेक, पीयूष शुक्ल, मधुर राघव आदि मौके पर उपस्थित रहे।