ओम वर्मा, नयी दिल्ली। chandrayaan 3:
इंडियन स्पेस ऑर्गनाइजेशन के चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस ऐतिहासिक लम्हे को देखकर पूरा देश खुश है। सभी देशवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। देश के सभी राज्यों में जश्न मनाया जा रहा है। अमेरिका, यूरोप, कनाडा, दुबई, रूस में भी बसे भारतीयों ने जश्न मनाया।
पीएम नरेंद्र मोदी, जो ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने द.अफ्रीका पहुंचे हैं, उन्होंने भी इसरो को इस शानदार कामयाबी के लिए बधाई दी। 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। 40 दिन का सफर तय करने के बाद इसने बुधवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की। चंद्रयान 3 के चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद देश की सेलिब्रिटिज ने भी अपनी खुशी बयां की।
कोलकाता में जश्न
chandrayaan 3: जैसे ही चंद्रयान 3 के चांद पर उतरने की खबर मिली। देशवासी खुशी से नाचने लगे। कोलकाता के न्यू मार्केट में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बनता था। वहां मोबाइल पर समाचार मिलते ही भारत का तिरंगा लहराते हुए लोग झूमने लगे। हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगने लगे। पूरा कोलकाता देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
भारत का शंखनाद : डॉ हेना चंद्रा
बिहार की जानी मानी डॉक्टर डॉ हेना चंद्रा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। चंद्रयान का महाअभियान पूरा हुआ। यह विकसित भारत का शंखनाद है। यह शुरूआत है। हमारा देश बहुत आगे की ओर जाएगा। अब चंदा मामा हमसे दूर नहीं रहे। मैं देश के महान वैज्ञानिकों को बधाई देती हूं। साथ ही देश की जनता को भी बधाई देती हूं।
केबीसी विजेता सुशील कुमार बोले, नयी जानकारियां मिलेंगी
chandrayaan 3: केबीसी विजेता व सेलिब्रेटिज सुशील कुमार ने कहा कि इसरो की जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। चांद पर चंद्रयान 3 के पहुंचने से हमे तरह तरह की जानकारियां मिलेंगी। ऐसी जानकारियां भी दुनिया के सामने आ सकेंगी, जिसके बारे में हमें कोई अंदाजा तक नहीं है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रजनीका ने कहा— जय हिंद
बॉलीवुड की एक्टरेस और फिल्म निर्माता रजनीका गांगुली ने कहा कि हम भारतीय आज गर्व की अनुभूति कर हैं। चांद की तस्वीरों को देख कर हम भारतीय बहुत खुश हैं। हमारा देश तरक्की कर रहा है।
बिहार के सिवान की प्रियंका मना रही हैं जश्न
chandrayaan 3: बिहार के सिवान की प्रियंका अपने घर में जश्न मना रही हैं। परिवार के सदस्यों को मिठाई खिला रही हैं और आसपास के लोगों को बधाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश तरक्की कर रहा है। आज हमे कितनी खुशी हो रही है, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
व्यवसायी धीरज बोले, हम भारतीयों को गर्व
chandrayaan 3: भारत की सफलता पर मोतिहारी के प्रसिद्ध व्यवसायी धीरज सर्राफ ने कहा कि आज हमारा देश चांद पर पहुंच गया है। हम भारतीयों को गर्व है।