
राजेंद्र नगर विधान सभा क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण पार्टी के प्रत्याशी उमेश कुमार गुलाटी ने स्वच्छ राजनीति किए जाने का आग्रह किया है। वह बिजली और पानी जैसी आम परेशानी से जूझ रही आम जनता के दुःख से दुखी हैं।
सब की उन्नति में अपनी उन्नति मानते हैं पार्टी के नेता
आईपी न्यूज
नई दिल्ली। राजेंद्र नगर विधान सभा क्षेत्र में इन दिनों चुनाव का पूरा माहौल बना हुआ है। हर पार्टी लोगों को लुभाने की कोशिश कर रही है। कई झूठे वादे भी किए जा रहे हैं। लेकिन राष्ट्र निर्माण पार्टी के प्रत्याशी उमेश कुमार गुलाटी की बात कुछ अलग है।
वह एक समाज सेवी हैं और कई वर्षों से यहां की समस्याओं से अवगत हैं। वह समय समय पर लोगों की हर समस्या का समाधान भी करते आ रहे हैं। वह बिजली, पानी जैसी आम परेशानी से जूझ रही आम जनता के दुःख से दुखी हैं।
करोलबाग, राजेंद्र नगर डोडापुर आदि जगह पर दौरा
उनका कहना है कि उप चुनाव आ चुके हैं। जनता जो फैसला करेगी, हम सब मानेंगे। जहां तक परेशानी की बात है, यहां का रहने वाला ही उसे समझ सकता है। आज हमने करोलबाग, राजेंद्र नगर डोडापुर आदि जगह पर दौरा किया।
उन्होंने कहा, हमने लोगों की बिजली की समस्याओं को सुना और सहयोग भी किया है। उमेश कुमार गुलाटी ने कहा, हम बीजेपी, कांग्रेस, सपा, बसपा जैसी पार्टियों की धनबल, भुजबल और सांप्रदायिकता की राजनीति का विरोध करते हैं।
डॉ. आनंद कुमार ने कहा, राष्ट्रहित सर्वोपरि
हम स्वच्छ राजनीति की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। भ्रष्टाचार के स्थान पर पारदर्शिता होनी चाहिए। राष्ट्र निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि होगा न कि किसी वर्ग जाति पंथ या समुदाय विशेष के हित को ध्यान में रखकर कोई काम किया जाएगा। इसी सोच के साथ ही हमारी पार्टी आगे बढ़ेगी।
दरअसल, यह पार्टी नई जरूर है, लेकिन इसके सिद्धांत लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। तभी तो पार्टी के नेताओं का जगह जगह भव्य सवागत किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह पार्टी अपने स्वच्छ एजेंडा के आधार पर भविष्य में कुछ अच्छा कर पाएगी। क्योंकि दूसरी बड़ी पार्टियों का जनहित से कोई लेना देना नहीं है।