
दिल्ली विधानसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्र निर्माण पार्टी के प्रत्याशी उमेश कुमार गुलाटी सुबह शाम अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। वह लोगों की समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं।
राजेंद्र नगर में चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर
आईपी न्यूज
नई दिल्ली। जैसे जैसे राजेन्द्र नगर में विधान सभा के लिए उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं, विभिन्न पार्टियों के प्रत्यशियों ने जोर पकड़ लिया है। राष्ट्र निर्माण पार्टी के प्रत्याशी उमेश कुमार गुलाटी एक समाज सेवी हैं और लंबे समय से यहाँ के लोगों की समस्याओ का निदान करते आ रहे हैं। वह सुबह और शाम इलाके का दौरा करते हैं और लोगों से उनकी परेशानी जानते हैं और उसका निदान भी करते हैं।
कई क्षेत्रों में गुलाटी का दौरा
उन्होंने राजेन्द्र नगर, जे जे कॉलोनी और डोडा पुर के इलाकों का दौरा किया।पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. आनंद कुमार कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वह राष्ट्र निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
उन्होंने कहा, उमेश कुमार गुलाटी एक ऐसा युवा चेहरा है जो समाज सेवी होने के साथ लोगो का दर्द और पीड़ा भी समझते है और अपने क्षेत्र हर इंसान की उन्होंने हमेशा ही समस्या निदान किया है।
मध्यम वर्ग ही करता है संघर्ष
उमेश गुलाटी ने कहा कि मध्यम वर्ग को देखकर जो सबसे ज्यादा टैक्स जमा करता है, उसका पूरा जीवन संघर्ष में बीतता है। सरकार व अन्य नेता उनकी ओर कभी ध्यान नहीं देते, लेकिन हम पूरी तरह उनके साथ हैं।
हमारी पार्टी की मुख्य मुद्दे हैं, सड़क की मरम्मत व साफ सफाई करना अवैध अति क्रमण को हटाना । मेट्रो फीडर बस की व्यवस्था की जाएगी । वृद्धावस्था सही समय पर पेंशन मिले । हम हमेशा ही यहाँ की जनता के साथ हैं।