इन्फोपोस्ट न्यूज संवाददाता
पूर्वी दिल्ली। नगर निगम ने सुभाष नगर रोड गांधी नगर की गली पुस्ते वाली का नामकरण स्वर्गीय शेर सिंह डिब्बे वाले के नाम कर दिया है। शेर सिंह न सिर्फ एक व्यापारी थे बल्कि समाज सेवक भी थे। उन्होंने अपनी संस्था की ओर से अनेक सामाजिक काम किए। निगम पार्षद रोमेश चंद्र गुप्ता ने इस मार्ग का शुभारंभ किया।
East Delhi Municipal Corporation: आजीवन सामाजिक कार्यों में लगे रहे शेर सिंह
इस अवसर पर रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि शेर सिंह हमेशा समाज सुधार के काम में जुटे रहते थे। उन्होंने निम्नवर्ग की बेटियों का विवाह, निःशुल्क पुस्तक वितरण, नेत्र हेल्थ कैंप, मोतियाबिंद के मुफ्त ऑपरेशन, बधिर रोगियों के लिए श्रवण यंत्र व समय समय पर भंडारा का आयोजन करते रहते थे।
लालकिले पर होने वाली रामलीला कमेटी से भी वह जुड़े रहे। उनके पुत्र अनिल, राजेश, विजय वर्मा और संचालक हरीश गुप्ता ने नगर निगम का आभार प्रकट करते हुए कहा, हमारे पिता शेर सिंह ने हमेशा जरूरतमंदों की सेवा की है। वे धार्मिक इंसान थे। उनके नाम पर इस मार्ग का होना ये बतलाता है कि ये क्षेत्र कभी उनको भुला नहीं पाएगा।
East Delhi Municipal Corporation: इस अवसर पर पूर्वी दिल्ली की जानी मानी
हस्तियां शामिल हुईं। उनमें ईडीएमसी के महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल, विधायक गांधी नगर अनिल वाजपेई, समाजसेवी सत्यभूषण जैन, अशोक आनंद वर्मा, प्रेम कुमार जैन, दिलीप वर्मा और गिरिश सोनी प्रमुख रहे।