Ghogha Panchayat Election: बिहार के भागलपुर जिले के घोघा पंचायत की मुखिया कविता कुमारी पति संजय कुमार की 55 वर्षों बाद घोघा बाजार के किसी मुखिया प्रत्याशी की रिकार्ड जीत हुई है।
Ghogha Panchayat Election: जनता के प्यार से मिला पहला स्थान
आर के तिवारी
घोघा, बिहार। Ghogha Panchayat Election: संजय कुमार समाज की सेवा में हमेशा आगे रहे और गरीबों की सेवा करते थे। उनसे सभी घोघा बाजार की जनता बहुत प्यार करती है। इस कारण सभी के सहयोग से मुखिया उम्मीदवार कविता कुमारी को (2878 मत) लेकर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
रानी देवी (1491 मत) दूसरा स्थाना, कैली देवी (1453 मत), तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार कविता कुमारी 1387 मतो से विजयी हुई है। इस जीत में निरज दूबे, जीतू दूबे, ललन गुप्ता, जुगनू चौधरी, पिंटू चौधरी, राजु यादव, मनोज उपाध्याय, राजेश गुप्ता, पंकज दूबे, मामुन खान, पिटू मंडल, मुन्ना यादव एवं घोघा पंचायत की समस्त जनता का भरपूर योगदान मिला है।
संजय कुमार एक समाज सेवक
बता दें कि पहले से ही संजय कुमार एक समाज सेवक रह चुके हैं जो कि कमजोर तबके के लोगों की मदद करते रहे हैं। यही उनकी जीत का सबसे बड़ा कारण रहा है। घोघा के लोगों ने उन्हें वोट देकर उन्हें और उनकी पत्नी कविता कुमारी को मुखिया चुना है।
संजय कुमार की जीत पर जनता ने उनकी पत्नी का स्वागत भी किया है। इस पर उन्होंने अपने समर्थकों को मिठाइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया और सभी का धन्यवाद किया।