हीरालाल प्रसाद, सुगौली। independence day in sugauli:
सुगौली प्रखण्ड के नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं परम्परागत ढंग से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
independence day in sugauli: प्रखण्ड मुख्यालय में प्रखण्ड प्रमुख रीता देवी, नगर पंचायत में अध्यक्षा नसरीन अली, कांग्रेस आश्रम में अध्यक्ष अजय झा, एस पी एन काॅलेज में विजय नायक, राम मनोहर लोहिया आश्रम में दीना प्रसाद, थाना परिसर में थानाध्यक्ष भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष रवि पासवान रेल में प्रबंधक नीलमणि त्रिपाठी प्रेम पुस्तकालय में सचिव डा० पवन सहनी उत्क्रमित मध्य विधालय सुगौली लैन में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह जन जागरण मंच में मधुरेन कुमार आजाद क्लब में राजा सिंह, नगर पंचायत पैक्स में श्याम शर्मा, बाबा जयराम दास मार्केट में बाबा जयराम दास, सरस्वती विद्या मंदिर में अध्यक्ष रामगोपाल खंडेलवाल,केन यूनियन ने में सचिव पैक्स अध्यक्ष जयनारायण कुशवाहा जी. के. पब्लिक स्कूल में निदेशक आर एस पान्डेय राजकीय नन्द उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक आर के सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराये।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में वीरों ने अपने प्राण गंवाएं हैं। तभी हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं।