![independence day in motihari: pawan jaiswal](https://i0.wp.com/infopostnews.in/wp-content/uploads/2023/08/367682485_3514007785592428_7651815416523610546_n.jpg?fit=960%2C720&ssl=1)
इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। independence day in motihari:
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज पूरे बिहार में उल्लास के साथ झंडा फहराया गया। सभी जिला मुख्यालयों पर जहां पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मना तो विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी देश के वीर जवानों को याद किया। स्कूली छात्र—छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था।
independence day in motihari: पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में ढाका के भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने झंडा फहराया और देश के वीर जवानों को याद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता में वीरों ने अपने जान गंवाएं हैं। तभी हम आजादी की सांस ले रहे हैं। हमें इस आजादी को बचाए रखना है और देश के लिए बेहतर कार्य करने हैं।
मोतिहारी में भाजपा कार्यालय में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह ने झंडा फहराया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, मोतिहारी से भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
चंद्रा हॉस्पीटल में मना आजादी का पर्व
बिहार की जानी मानी डॉक्टर व भाजपा नेत्री डॉ हिना चंद्रा ने मोतिहारी के बेलबनवा स्थित अपने चंद्रा नर्सिंग होम में आजादी का पर्व मनाया और झंडा फहराया। इस मौके पर आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।