
चंपारण के सुगौली में महावीरी झंडा पर निकलीं झांकियां
हीरालाल प्रसाद, सुगौली। mahaviri jhanda:
बिहार में भी चाहिए बुलडोजर बाबा। तभी इस राज्य का भी भला हो सकता है। यह मांग है बिहार के लोगों की। इस मांग को लेकर पूर्वी चंपारण के सुगौली में रक्षा बंधन पर आयोजित महावीरी झंडा में लोगों ने बुलडोजर बाबा की झांकी निकाली। इस झांकी में बुलडोजर के साथ साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगी हुई थी। साथ ही बुलडोजर के उपर एक कलाकार ने योगी का रूप धरा हुआ था। बुलडोजर और योगी के रूप में कलाकार की झांकी से अलग ही संदेश जा रहा था। इस झांकी को देखकर लोग कहने लगे कि बिहार में बाबा जरूरी हैं।
mahaviri jhanda: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर चम्पारण के प्रसिद्ध नगर पंचायत के महावीरी झंडा पर्व बृहस्पतिवार को परम्परागत हर्षोल्लास के वातावरण में प्रशासन के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस वर्ष महावीरी झंडा में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
दो दिनों तक चलने वाले महावीरी झंडे में इस साल दर्जनों लाइसेंस पुलिस प्रशासन द्वारा दिया गया था। इस साल भी अनेक अखाड़ों द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गई। मौसम ठीक रहने के कारण महावीरी झंडे में अप्रत्याशित भीड़ देखी गई।
mahaviri jhanda: सभी अखाडों में युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतबों का शानदार प्रदर्शन किया। सुगौली बाजार द्वारा चर्चित फिल्म गदर टू पर शानदार झांकियां माईस्थान के सौजन्य से बुलडोजर बाबा पर आकर्षक झांकियां स्पेशल बुलडोजर पर निकाली गईं। सुगौली गांव की ओर से चंद्रयान—3 पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराने की झांकी को महावीरी झंडा जुलूस में आए लोगों ने खूब पसंद किया।