One step towards learning: हमारे समाज का एक वर्ग ऐसा भी है, जिसकी सारी गतिविधियां जीवन यापन के लिए संसाधन जुटाने तक सीमित होकर रह जाती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कदम रख पाना उनके लिए असंभव सा होता है। ऐसे लोगों के लिए एक संस्था ने एक कदम पढ़ाई की ओर बढ़ाया है। जानते हैं विस्तार से।
One step towards learning: एक कदम पढ़ाई की ओर
नोएडा, उत्तर प्रदेश। One step towards learning: अद्विक आर्या सेवा संस्था ने सेक्टर 22 स्थित चैलेंजर्स ग्रुप की ओर आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय बच्चों के लिए संचालित चैलेंजर्स की पाठशाला में “एक कदम-पढ़ाई की ओर” कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में निम्न वर्ग के लोगों के बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस वर्ग के लोग कूड़ा बीनते हैं, रेहड़ी पटरी लगाते हैं, घरों में साफ-सफाई का काम करते हैं।
कार्यक्रम एक माह में दो बार
संस्था के अध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि इस तरह का यह हमारा कार्यक्रम लगभग माह में दो बार होता है। चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक श्री प्रिंस शर्मा ने बताया कि शिक्षा ही एकमात्र विकल्प है जो कि समाज के इस वर्ग को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकता है।
आज के कार्यक्रम में लगभग 75 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को बुक्स, कॉपी, पेंसिल-रबड़, कलर, जमेट्री बॉक्स आदि का वितरण किया गया। बच्चों के खाने पीने की भी व्यवस्था की गई।
बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता
संस्था का प्रयास रहता है कि बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा की जाए और उनके चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके। संस्था की सफलता की यही मुख्य आधार है।
इस अवसर पर चंद्र कांत मिश्रा, विजय कांत मिश्रा, सतनाम, बीनू शर्मा, शिवराज सिंह, अन्नू सिंह, गरिमा मिश्रा, पुनीत आर्य, अभिषेक रघुवंशी, आंचल, राजा भारद्वाज, मीनू शर्मा, आशीष चौहान, अर्पित मिश्रा, अजीत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।