![](https://i0.wp.com/infopostnews.in/wp-content/uploads/2020/08/WhatsApp-Image-2020-08-02-at-4.18.10-PM.jpeg?fit=599%2C352&ssl=1)
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के भाषा विज्ञान विभाग ने दो दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन किया। समकालीन समय में भाषा, साहित्य और मीडिया विषय पर विशेषज्ञों ने बातें रखीं। विशेषज्ञों ने कहा कि भाषा, साहित्य का हमेशा महत्व रहा है।
कुलपति डॉ. प्रो. केशरी लाल वर्मा के संबोधन से कार्यक्रम का आगाज हुआ। उनके बाद प्रोफेसर एवं लेखक डॉ. जार्ज ओन्सी, प्रोफेसर केसी जोस सऊदी अरब ने शब्द के मूल्य पर विचार साझा किए। उन्होंने इस ओर संकेत दिया कि साहित्य में शब्द मूल्यवान होते हैं।
कुलसचिव प्रो. डॉ. गिरिशकांत पांडेय ने अपने विचार रखे। डॉ. अनिल पलिवाल ने मीडिया और साहित्य को पूरक बताया। डॉ. गजेंद्र सिंह चौहान, बिट्स पिलानी ने मीडिया से संबंधित सूचनाओं के प्रसार में व्याप्त विसंगतियों का उल्लेख किया।
ऑस्ट्रेलिया से राकेट साइंस विशेषज्ञ और शिक्षाविद डॉ. दीपा चंद्रन राम ने शैक्षिक निष्ठा और नैतिकता के अनुसरण पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. शैल शर्मा, डॉ. मधु कामरा, डॉ. स्मिता शर्मा, प्रो. विकास पंचाकक्षरी, डॉ. चंद्र शेखर शर्मा, अनुरिमा दास, प्रियेश दास आदि ने हिस्सा लिया।