
जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। pappu yadav :
pappu yadav : जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के समक्ष बिहार के विभिन्न सामाजिक संगठनों के कई सदस्य जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने उन्हें माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
pappu yadav : मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की जनता जन अधिकार पार्टी को उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। आगामी चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी। जगनारायण यादव, मंगल कुमार यादव, नंदू कुमार खरवार, धुरानी यादव, जीतेन्द्र गुप्ता, पप्पू यादव, निरमल यादव, सतेन्द्र साहू, संतोष यादव, परमानन्द कुमार खरवार जैसे कर्मठ समाजसेवी के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। सदस्यता समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, प्रदेश महासचिव डॉ सतेन्द्र यादव, कार्यालय प्रभारी ललन सिंह, बक्सर जिलाध्यक्ष भाई सुनील, रौशन कुमार आदि मौजूद थे।