
People’s Women’s Committee: जाति और लिंग के आधार पर बढ़ती हिंसा के खिलाफ महिलाएं एकजुट हो रही हैं। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति नोएडा कमेटी ने सेक्टर 8 नोएडा कार्यालय पर बैठक की।
People’s Women’s Committee: हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए अभियान “हम अगर उठे नहीं तो”
इंफोपोस्ट न्यूज, नोएडा। People’s Women’s Committee: जाति और लिंग के आधार पर बढ़ती हिंसा के खिलाफ महिलाएं एकजुट हो रही हैं। वे हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए अभियान “हम अगर उठे नहीं तो” के तहत एकजुट हुई हैं।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति नोएडा कमेटी ने सेक्टर 8 नोएडा कार्यालय पर बैठक कर उत्तर प्रदेश और देश में बलात्कार और हत्या की क़ूर घटनाओं पर रोष व्यक्त किया गया।
जनवादी महिला समिति की जिला सचिव आशा यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। और अपराधी बेखौफ हैं। हाथरस कांड के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के बजाय प्रदेश सरकार अपराधियों को ही संरक्षण देती दिखाई दे रही है।
न्याय के लिए आवाज उठाने वालों को ही उल्टा निशाना बनाया गया। उन्होंने सरकार से कानून व्यवस्था दुरुस्त कर महिलाओं व बच्चों पर बढ़ती हिंसा व यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
बैठक में जनवादी महिला समिति की नेता मंजू राय, किरण देवी, फुल लहर, कमला देवी, विमला, शकुंतला, सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, मदन प्रसाद, भरत डेंजर आदि ने संबोधित किया।