
Samajwadi Party Metropolitan: समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा खत्म होनी चाहिए। नोएडा में मजदूरों के साथ कोई अनहोनी होती है तो उनको इंसाफ नहीं मिल पाता। पिछले दिनों इस मौके पर नोएडा मजदूर सभा की कार्यकारिणी घोषित की गई।
Samajwadi Party Metropolitan: ठेकेदारी प्रथा खत्म किए जाने पर जोर
इंफोपोस्ट न्यूज
Samajwadi Party Metropolitan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना आलम को समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर मजदूर सभा का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार सलीम सैफी, लोहा सिंह यादव, समीम मास्टर, मुजम्मिल बरकाती उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
मोतीलाल यादव को महासचिव, फिरोज अंसारी को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद निसार, किशन बहादुर, सोनेलाल मांझी, खुर्शीद आलम, अशरफ अंसारी, मोहम्मद अली, मोहम्मद सद्दाम, को सचिव बनाया गया है। अनूप सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
नोएडा में मजदूरों को इंसाफ नहीं मिल पाता
एहसान, अजय पाल, शकील अंसारी,अब्दुल, विक्रम, मोहम्मद यूनुस, गुड्डू पेंटर, मोहम्मद सोनू, कादिर अंसारी, मोहम्मद गुड्डू, राशिद अंसारी, फिरोज अंसारी, मंगल शाह, नूर आलम, श्याम और धीरेंद्र झा को सदस्य बनाया गया है।
नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा खत्म कर दी जानी चाहिए। क्योंकि नोएडा में मजदूरों के साथ कोई अनहोनी होती है तो उन्हें इंसाफ नहीं मिल पाता। उनके लिए कोई नीति नहीं बनाई गई है।
सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए करती है कार्य: वीर सिंह यादव
हालत यह है कि उनका परिवार बाद में अधिकारियो के चक्कर काटने को मजबूर हो जाता है। प्रदेश और देश में भाजपा सरकार किसान, नौजवान और मजदूर के विरोध में कार्य कर रही है। इससे लोगों को आगाह किए जाने की जरूरत है।
लोक सभा बूथ प्रभारी और पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण आज मजदूर तबका काफी प्रभावित हुआ है। सपा सभी मजदूर भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
विकास यादव, शकील सैफी, देवेंद्र गुर्जर, गौरव कुमार यादव, बबलू चौहान, मोहम्मद तसलीम, महकार सिंह तवर, बाबूलाल बंसल, तनवीर हुसैन, साहिल चौधरी, ओसामा आलम आदि मौके पर मौजूद रहे।