
Support movement: मध्य प्रदेश में भी किसान आंदोलन का समर्थन किया गया। देश व्यापी बंद के समर्थन में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। खरगौन में बंद पूरी तरह सफल रहा।
Support movement: बंद के समर्थन में कांग्रेस उतरी सड़कों पर
चंद्रशेखर महाजन
खरगोन, मध्य प्रदेश। Support movement: मध्य प्रदेश के लोगों ने भी किसान आंदोलन का समर्थन किया है। उनका कहना है कि नया कृषि कानून किसानों के लिए होगा काला कानून साबित होगा। किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। हालत यह रही कि खरगौन बंद रहा।
अल सुबह से किसान मौके पर पहुंचने लगे थे। बंद का निवेदन करने में व्यापारियों ने भी किसानो का समर्थन किया। कृषि कानून के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर किसान खरगोन जिला मुख्यालय पर सुबह 4 बजे से पहुंच गए थे।
प्रतिष्ठनों को बंद रखने का निवेदन
सुबह खुलने वाले प्रतिष्ठनों को बंद रखने का निवेदन किया। वहीं कांग्रेस की नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ, विधायक रवि जोशी, विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमा सोलंकी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर विरोध जताया।
उन्होंने इस कोरोना काल में बिल लाए जाने को संविधान विरोधी और किसान विरोधी काला कानून बताया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए खरगोन टीआई प्रकाश वास्कले फोर्स को चप्पे चप्पे पर तैनात कर दिया था।
कपड़ा व्यवसायी का गौमाता प्रेम

पंधाना नगर के एक कपड़ा व्यवसायी का गौमाता प्रेम ऐसा है कि दुकान पर पहुंची गाय को अंदर बैठा कर गुड़ चना खिलाने के बाद आशीर्वाद लेते हैं।
अब नगर की कुछ गाय ऐसी हैं, जिन्हें आदत हो चुकी है और वे प्रतिदिन अपनी मर्जी से दुकान पर पहुंच जाती हैं। यहां तक कि अंदर दुकान में बैठ कर कुछ समय भी बिता रही हैं।
कपड़ा व्यवसायी चुन्नीलाल ने बताया कि संत के साथ आश्रम में बैठ कर कुछ वर्ष पहले गौशाला स्थापित करने का संकल्प लिया था। वो अभी तक पूरा नहीं कर सके। तो दुकान पर ही पूजन कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
सीएमओ का पदभार ग्रहण किया

सहायक आयुक्त नगर निगम खंडवा मोनिका पारधी ने ओंकारेश्वर सीएमओ का पदभार ग्रहण किया। तीर्थनगरी ओम्कारेश्वर में प्रशासनिक व्यवस्था के चलते कलेक्टर खंडवा ने अगले आदेश तक सहायक आयुक्त खंडवा नगर निगम को ओंकारेश्वर सीएमओ का दायित्व भी सौंपा।
नगर परिषद ओंकारेश्वर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर अखिलेश डोंगरे को न्यायालय में लगी याचिका खारिज होने के बाद मुक्त करते हुए मूल पद मुख्य लिपिक कम लेखापाल के पद पर पदस्थ किया गया है।
अगले आदेश तक खण्डवा नगर निगम की सहायक आयुक्त मोनिका पारधी को मुख्य नगर परिषद अधिकारी ओंकारेश्वर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रीमती पारदी ने ओमकारेश्वर दर्शन के बाद पदभार संभाला।