
कहा— विपक्ष ने सरकार को विभिन्न मुद्दों पर बनाया दबाव, जनता का हुआ भला। जागरूक और सशक्त विपक्ष की भूमिका से हम पीछे नहीं हटेंगे, बिना भय के जिम्मेदारी निभाते रहेंगे
इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। vijay sinha bjp:
भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा विधानमंडल में विरोधी दल नेता के रूप में एक साल पूरे होने पर कहा कि भाजपा बतौर विपक्ष अपनी बेहतर भूमिका निभा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान उन्होंने जनता की आवाज को संसद से लेकर सड़क तक उठाया।
पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि इस दौरान भाजपा ने इस भूमिका में सरकार को आईना दिखाने का सामूहिक प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस दौरान भले अहंकार के कारण विपक्ष के सवालों का जवाब नही दिया।
जनता भी मुख्यमंत्री को आईना दिखा रही
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता दरबार कार्यक्रम में अब जनता भी मुख्यमंत्री को आईना दिखा रही है। उन्होंने कहा कि इस एक इस एक साल में वे खुद 247 पीड़ित परिजनों से मिलकर उनके आंसू पोंछने का काम किया है। उनकी कई समस्याओं को समाधान करने की कोशिश भी की गई। आज उसी का नतीजा है कि जहरीली शराब में जो मुख्यमंत्री घमंड में ‘जो पिएगा सो मरेगा’ की बात करते थे, उन्हें झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की सजकता का ही परिणाम है कि सरकार को झुकना पड़ा।
सचिवालय कक्ष से नहीं निकलते मुख्यमंत्री
vijay sinha bjp: भाजपा नेता ने कहा कि आज मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री आज सचिवालय कक्ष से नहीं निकलते हैं। उन्होंने कहा कि पटना ही बिहार है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि हम जागरूक और सशक्त विपक्ष की भूमिका से हम पीछे नहीं हटेंगे और बिना भय के जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को बहरी सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
पीड़ितों से मिलने का कार्यक्रम और बढ़ेगा
सिन्हा ने आश्वस्त किया कि पीड़ितों से मिलने का कार्यक्रम और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अब विधान परिषद में भी विपक्ष के नेता के रूप में हरि सहनी जी आ गए हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार और अपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि इस एक साल में विपक्ष ने कई मामले को लेकर आईना दिखाया लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जवाब तक नहीं दे पा रही है।
इस प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह, अखिलेश सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।