बिहार में महिला मोर्चा ने प्रदेश कार्यालय पर बाजे-गाजे के साथ मनाया उत्सव
इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। Women Reservation Bill :
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यालय में केंद्र सरकार द्वारा मजबूत विचारधारा के साथ लाये गये महिला आरक्षण विधेयक के खुशी मे भारी उत्साह के साथ बाजे-गाजे के साथ अबीर-गुलाल लगाकर उत्सव मनाया।
Women Reservation Bill :प्रदेश अध्यक्ष डाॅ धर्मशीला गुप्ता के नेतृत्व मे ढोल नगाड़े बजाकर और मिठाइयां बांटकर महिला उत्सव दिवस के रुप में मनाया गया, जिसमें बिहार के कई जिलों से महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।
Women Reservation Bill :प्रदेश अध्यक्ष डाॅ गुप्ता ने कहा की देशभर में महिलाएं समाजिक राजनीतिक क्षेत्र में लाखों की संख्या में दिन-रात मेहनत कर सेवारत हैं परंतु उन सबके अपने स्वतंत्र भाव से भारतीय राजनीति के श्रेष्ठ सदन तक जाने का मार्ग प्रशस्त नहीं हो पाया था जिसे आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने नारी शक्ति वंदन नामक महिला आरक्षण विधेयक को मजबूत विचारधारा के साथ लाकर देशभर के महिलाओं को श्रेष्ठतम उपहार दिया है।
अब महिलाएं अपने 33 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर अपने गुणवत्ता, प्रखरता,संघर्ष एवं समन्वय आदि का प्रदर्शन कर आम जनता का आशीर्वाद समर्थन लेकर उनके वोट से सांसद और विधायक बन सकती हैं। जहां पहुंचकर महिलाएं अपने वर्ग की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए एवं भारत राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु मजबूत पहलकदमी कर सकती हैं। पीएम मोदी को आज देश की आधी आबादी का भरपूर स्नेह प्यार आशीर्वाद मिल रहा है।
Women Reservation Bill :मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री मीना झा, प्रभारी सजल झा, शोभा सिंह, सीमा पांडे, सोनी मिश्रा, क्रांति केसरी, चिंता ओझा, शशि भलधार, गुड़िया तिवारी, धर्मशीला शर्मा, बालाजी निलंजन भट्टाचार्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।